बांदा। मजदूर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना
की वजह पत्नी के गायब होने और अधिक शराब पीना बताया गया। पुलिस ने शव का
पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
फतेहपुर जिले के कोटरा बहादुरपुर
(बकेवर) निवासी छोटेलाल (32) पुत्र प्रहलाद ईंट-भट्ठों में मजदूरी करता था।
हरियाणा, पंजाब में काम करने के बाद भट्ठे बंद होने पर वह कुछ दिनों से
पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा गांव में रहता था।
शनिवार को
सुबह घर के कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से टंगा देखा गया। पड़ोसियों ने
पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम
कराया।
भाई किशन पाल और मकान मालिक इंद्रपाल ने बताया कि छोटेलाल
शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पहले बहन-बहनोई के यहां मकरंदपुर (फतेहपुर)
गई उसकी पत्नी चांदनी लापता हो गई। तब से छोटेलाल और शराब पीने लगा।
थानाध्यक्ष अमर सिंह ने भी यही बात कही।