फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी मुनीर के घर की कुर्की

Sun, 01 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
मुनीर के घर कुर्की की दौरान इकट्ठा किया गया सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद हत्याकांड में इनामी मुनीर अहमद के घर पुलिस ने शनिवार को संपत्ति कुर्क की। पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई के दौरान घर के दरवाजे और खिड़की तक उखाड़ डाले। कुर्की का सारा सामान थाने में जमा करा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर कुर्की के दौरान सहसपुर में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर बराबर नजर बनाए रखा। 
विज्ञापन



एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की दो अप्रैल की रात स्योहारा में भांजी की शादी समारोह से सहसपुर स्थित अपने घर लौटते समय हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी फरजाना भी गोली लगने से घायल हो गई थीं। पिछले दिनों दिल्ली में एम्स में उपचार के दौरान फरजाना ने भी दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में सहसपुर के रैय्यान व जैनी को दबोचा था। दोनों ने तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या का राज खोला था। इस मामले का मुख्य आरोपी इनामी मुनीर है। पुलिस की कई टीम मुनीर की तलाश में जुटी हुई है।


हालांकि पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। मुनीर पर 50 हजार का इनाम है। एसपी ने मुनीर पर दो लाख का इनाम करने की संस्तुति भी कर रखी है। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने 25 अप्रैल को मुनीर की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया था। मुनीर के घर पर फरारी का नोटिस भी चस्पा किया गया था। शनिवार को एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह की अगुवाई में सुबह करीब दस बजे दो सीओ व सात  थानों की पुलिस ने सहसपुर पहुंचकर मुनीर के घर को घेर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुनीर के घर के सारे सामान को जब्त कर लिया। यहां तक  की घर की खिड़की व दरवाजे तक उखाड़ डाले। कुर्की कार्रवाई करीब छह घंटे सायंकाल चार बजे तक चली। कुर्की के बाद मुनीर के घर का सारा  सामान स्योहारा थाने में रखा गया है। एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक मुनीर के घर की कुर्की कर दी गई है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीम  लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें