अफजलगढ़। मोहल्ला गोहर अली खां में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी में आया दो साल का बालक गायब होने से परिजनों में खलबली मच गई। देर रात नदी के बंधे पर खेत में बालक मिलने पर परिजनाें ने राहत की सास ली।
पुलिस और परिजन बालक की खोजबीन में गए । रात भर सर्च करने के बाद भी बालक पता नहीं लगा। बुधवार सवेरे बालक अमला नदी के बंधे के पास एक किसान के धान के खेत से रोता हुआ सकुशल बरामद हो गया है।
दंपति ने पुलिस से आरोपियों का पता लगा कर कार्रवाई की मांग की है। मुहल्ला नायक सराय निवासी शकील अहमद अपनी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र जिहान के साथ मोहल्ला गौहर अली खां में मंगलवार की शाम को अपनी रिश्तेदारी में महमूद के घर शादी में आया था।
शाम को उनका बेटा अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला तो परिजनों में खलबली मच गई। परिजन ग्रामीणों के साथ देर रात उसकी तलाश में अमलानदी की बंधे की ओर से जा रहे थे तो धान के खेत से उसके रोने की आवाज सुनाई दी।
उन्होंने देखा तो वह जिहान था। परिजनों राहत की सास ली। परिवार के लोग नहीं समझ पा रहे कि इसके पीछे किसका हाथ है।