फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, नगदी-जेवर लेकर बदमाश फरार, पुलिस ने कही ये बड़ी बात

Fri, 05 Apr 2024 06:14 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की। बदमाश नगदी और जेवर लेकर फरार गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कासमपुरगढ़ी के गांव सीरबासुचंद में बृहस्पतिवार की रात को नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिजनों को एक कमरे में बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश घर में रखी 50 हजार रुपये की नगदी, चार जोड़ी चांदी की पायल व कुछ सोने का जेवर आदि लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। वहीं, अफजलगढ़ थाना प्रभारी ने घटना को झूठी सूचना देना बताया है।

ग्राम सीरबासुचंद निवासी जरीसा खातून ने बताया कि रात करीब ढाई बजे के चार नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस आए। बताया कि वह और उसका पति रियाजउद्दीन उर्फ छोटे और एक छोटा पुत्र नदीम अहमद व छोटी पुत्री अलफिजा बरामदे में सो रहे थे, जबकि उसकी तीन पुत्रियां नाजिया, गुलनाज व सुमय्या दूसरे कमरे में सो रही थीं। किसी के आने की आहट से उसकी आंख खुल गई। चार नकाबपोशों को देखकर उसके होश उड़ गए। 

पीड़िता का कहना है कि बदमाशों ने तमंचों के बल पर उनका मोबाइल छीन लिया, फिर यह पूछते हुए कि तुम्हारे तीन बेटे सउदी में है। रुपये व जेवर कहां है। इस दौरान बदमाशों ने सभी को उस कमरे में ले जाकर बंद कर दिया, जहां लड़कियां सो रही थीं। 

इसके बाद बदमाशों ने दूसरे कमरे में जमकर लूटपाट की और घर में रखे लगभग 50 हजार रुपये व चांदी की पायल और कुछ सोने के जेवर लेने के बाद मुख्य दरवाजे की कुंडी लगाकर फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए
विज्ञापन

वहीं, उनके शोर मचाने पर किसी ने बाहर की कुंडी खोली और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस उसके पति रियाजउद्दीन उर्फ छोटे को पूछताछ के लिए उठाकर अपने साथ ले गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा का कहना है कि घटना संदिग्ध है। घटना की जांच और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें