फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री की कार से पांच युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
राज्यमंत्री की नेमप्लेट लगी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर  में पुलिस ने बुधवार को दर्जा प्राप्त खाद्य एवं रसद आवश्यक वस्तु निगम के राज्यमंत्री की हूटर लगी कार में सवार शस्त्रों से लैस पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक  अफजलगढ़ थाने के गांवों के राशन डीलरों के यहां अपने को लखनऊ से गठित टीम में शामिल सदस्य बताते हुए छापामारी कर अवैध वसूली कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन आरोपी शामली जिले के, एक करनाल व एक आरोपी धामपुर थाने के गांव उदयपुरा का निवासी है।
विज्ञापन


कोतवाल मुनीशचंद शर्मा ने बताया कि उन्हें पूर्ति विभाग के एआरओ महेेश चंद ने फोन पर सूचना दी कि एक इनोवा में कुछ संदिग्ध युवक हैं। उस कार को तुरंत पकड़ लिया जाए। कार में सवार आरोपी अपने को  दर्जा प्राप्त प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के एक राज्यमंत्री का प्रतिनिधि बताते हुए राशन डीलरों के यहां छापामारी कर उनसे अवैध वसूली कर रहे थे। इन आरोपियों ने उनसे भी धामपुर और अल्हैपुर ब्लाक के सभी डीलरों की सूची को लेकर उनके पास उपलब्ध कराने के आदेश दिए है। कार नगीना चौक पर पहुंची, तो पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पुलिस कार सहित आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी है। पकड़े आरोपियों में तीन युवकों ने अपने को जिला शामली, एक आरोपी ने करनाल व एक ने अपने को धामपुर थाने के गांव उदपुर का निवासी बताया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से डबल बैरल बंदूक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में शामली जिले के सींगरा निवासी कृष्णपाल, हरियाणा के करनाल निवासी सुखपाल, झिंझाना थाने के गंगारामपुर निवासी बसंत कुमार और उदयपुरा धाम के सीताराम और सींगरा निवासी दीपक बढेरा शामिल है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कैराना निवासी खाद्य एवं रसद आवश्यक वस्तु निगम के   राज्यमंत्री रिहाशत राणा के प्रतिनिधि हैं। वह कोई वसूली नहीं कर रहे थे। उन्हें मंत्री ने डीलरों की चेकिंग करने का अधिकार दे रखा है। उन्होंने अवैध वसूली के आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन

उधर, एआरओ महेश चंद ने बताया कि शक हुआ, जब युवकों ने उनसे फोन पर हुई पूछताछ में कहा कि उनकी चेकिंग के लिए विभाग के उनके बड़े अधिकारी पूर्ति निरीक्षक से बात हो गई है। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा का कहना है कि घटनास्थल अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का है। इसलिए एआरओ महेश गौतम की ओर से यह वाद अफजलगढ़ थाने में दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें