फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज राणा मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल

Sun, 25 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने मनोज राणा मर्डर केस में अरुण  कबाड़ी समेत छह आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में शनिवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए सात जनवरी तय    की है। 22 जुलाई को मोहल्ला नई बस्ती में विपिन टेलर की दुकान पर   शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मनोज राणा की हत्या कर दी थी।  इस मामले में नगर पालिका के सभासद सार्थक उर्फ रिक्की व मोहल्ला चाहशीरी निवासी अलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।    
विज्ञापन

  पुलिस ने मवाना क्षेत्र के निलोहा गांव के शूटर अनुभव को उसके एक    साथी के साथ दबोचा तो अनुभव ने मनोज राणा मर्डर का सारा राज    खोल दिया। पुलिस को बताया कि बुलंदशहर निवासी अमित ठाकुर के साथ मिलकर उसने मनोज राणा को मारा था। बिजनौर निवासी अरुण कबाड़ी, वरुण कुमार, पंकज उर्फ बंटी का भी उसने मनोज राणा मर्डर में  हाथ बताया था। अमित ठाकुर को छोड़कर सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं। शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मनोज राणा मर्डर में जेल में बंद   सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस इस मामले में अमित ठाकुर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें