फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज राणा हत्याकांड में सभासद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 24 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में रिटायर दरोगा के बेटे मनोज राणा मर्डर में नगर पालिका के सभासद सार्थक उर्फ रिक्की और अलीम समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


रिटायर  दरोगा रघुराज सिंह राणा की ओर से शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि मनोज राणा सभासद रिक्की व मोहल्ला चाहशीरी निवासी अलीम के साथ प्रॉपर्टी का काम करता था। प्रॉपर्टी को लेकर मनोज का दोनों से विवाद था। चार दिन पहले मनोज राणा प्रॉपर्टी के संबंध में कलक्ट्रेट गया था। वहां अलीम व रिक्की दोनों मिले थे। दोनों के हाव भाव से लग रहा था कि दोनों मनोज की जान लेना चाहते हैं।

यह बात मनोज ने घर आकर भी बताई थी। शुक्रवार की रात मनोज राणा वैष्णो टेलर पर जाने को घर से कहकर गया था। आरोप है कि दुकान पर सभासद सार्थक उर्फ रिक्की व अलीम अपने एक अन्य साथी के साथ आए। आरोप है कि दोनों ने मनोज राणा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। शहर कोतवाल राजवीर सिंह के मुताबिक मनोज मर्डर में सीसीटीवी कैमरे के अलावा सर्विलांस व अन्य माध्यम से शूटरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस के अलाव क्राइम ब्रांच की टीम भी इसमें लगी है।
विज्ञापन


पुलिस वालों से भी दोस्ती थी

 मनोज राणा का नाम बिजनौर जेल में रहने के दौरान शातिर उधम सिंह के साथ भी जुड़ा था। बिजनौर के  कई और लोगों का भी जेल में उधम सिंह के पास आना जाना था। कई पुलिस अफसर व राजनेताओं से भी मनोज राणा के गहरे संबध थे। इनके पास मनोज राणा का खूब आना जाना था। सूत्रों के अनुसार मनोज की शूटर कई दिन से रेकी कर रहे थे। मनोज को इस बारे में मालूम नहीं था। इसलिए वह बेखौफ होकर घूम रहा था। उसकी पुलिस महकमे में गहरी पैठ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें