बिजनौर में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया और यहां से डेढ़ लाख रुपये का माल उड़ा लिया। चोर मकान मालिक के बच्चों के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी ले गए। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
मोहल्ला बुखारा सादात निवासी अहमद रजा 16 फरवरी को भांजी की शादी में परिवार सहित गांव गया था। मकान पर ताला लगा हुआ था। शनिवार को अहमद रजा लौटा तो देखा मकान के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और कमरों में सब सामान बिखरा हुआ था। चोर उनके घर से सोने का सेट, कुंडल, अंगूठी व पांच हजार की नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का माल ले गए थे। चोर अहमद रजा के बेटों के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी ले गए।