बिजनौर में हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में बृहस्पतिवार की रात को हलदौर गंज रोड स्थित गांव फतेहपुर कलां के पास एक शराब की दुकान के चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चौकीदार कुतुबपुर गढ़ी निवासी सोनू (35) पुत्र श्यामलाल शराब की दुकान पर चौकीदारी करता था। बृहस्पतिवार की रात्रि कुछ लोग शराब लेने आए थे। इसी बीच शराब को लेकर कहासुनी हो गई। इसके आरोपियों ने सोनू को डंडों से पीटना शुरू कर दिया और अधमरा कर छोड़कर भाग गए।