फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमस खेड़ी में दो पक्ष भिड़े

Tue, 29 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद में गांव करमस खेड़ी में दो दिन पूर्व दो परिवारों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक घंटे तक पथराव और विवाद में कई लोग घायल हो गए। इसमें भैंस का बच्चा भी मर गया।
विज्ञापन

गांव करमस खेड़ी में अबरार और नफीस पक्ष में किसी बात को लेकर दो दिन पूर्व कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में चल रही रंजिश ने तूल पकड़ लिया। सोमवार की प्रात: दोनों पक्ष लाठी - डंडों के साथ आमने - सामने आ गए। खूनी संघर्ष में जमकर लाठी-डंडे चले।

 देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। पथराव में हनीफ की भैंस का बच्चा मर गया। जबकि दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के पहुंचने तक पथराव जारी रहा।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने पथराव और विवाद कर रहे दोनों पक्षों को लाठी भांजकर खदेड़ा। विवाद में दोनों पक्षों के रियासत, फरमान, दानिश, गालिब, अरशद, इस्लाम, अलीम, हनीफ, महबूब आदि घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। एक घायल को बिजनौर रेफर किया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्घ जानलेवा हमला और पथराव करने की तहरीर पुलिस को सौंपी। सूत्रों के अनुसार पुरानी रंजिश चुनावी माहौल में खूनी संघर्ष में बदल गई।

एक ही समुदाय के दोनों पक्ष आपस में नजदीकी संबंधी बताए जाते हैं। दोनों पक्षों में तनाव को देखकर गांव में पुलिस बल तैनात किया।
थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया एक पक्ष में दावत के दौरान कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। एक पक्ष ने पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुन: दोनों पक्ष भिड़ गए। उन्होंने कहा दोनों पक्षों से घायलों के मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें