फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को मारी गोली

Tue, 29 Sep 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा बाइपास किनारे स्थित अंशल टावर के सुनसान एरिये में एक छात्र को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली छात्र के पंजे में लगी है, जिससे उसकी जान खतरे से बाहर है। मामला मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का है और घटना पुरानी रंजिश को लेकर मानी जा रही है।
विज्ञापन


सुलखा निवासी जितेंद्र (19) केएलपी कॉलेज में बी.कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिछले कुछ समय से वह शहर के हंसनगर क्षेत्र में रह रहा है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूटी से हुडा बाईपास के किनारे स्थित अंशल टावर के डवलप हो रहे एरिया में किसी काम से गया था।

जहां उसके साथ घटना हुई। इसके बाद उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---------
- बदमाशों ने ढक रखे थे चेहरे
ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि अंशल टाउन में पल्सर बाइक पर दो युवक आए और उस पर गोली चला दी। दोनों ने कपड़े से चेहरे ढक रखे थे। इससे वह उन्हें पहचान नहीं सका। हालांकि हड़बड़ाहट में गोली में जितेंद्र के दांये पैर में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
----------
पहले भी छात्र पर हो चुका है हमला
पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि सती कालोनी निवासी एक युवक ने कुछ दिन पहले उसके हंसनगर स्थित घर में घुसकर पहले भी हमला किया था। माना जा रहा है कि इसी मामले से जुड़े लोगों ने जितेंद्र पर दोबारा हमला करवाया है।
विज्ञापन

---------
बयानों के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-कर्मबीर खटाना, एसएचओ, मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें