फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर कानूनगो को लूटा

Mon, 27 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
लूट का शिकार कानूनगो पवन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर/शेरकोट में अफजलगढ़ सर्किल से घर वापस आ रहे कानूनगो को चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। बदमाश कानूनगो की बाइक, राजस्व विभाग का बस्ता, चार हजार की नकदी और उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सनसनीखेज वारदात का पता लगने पर राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार जगन्नाथ सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शेरकोट एसओ से कानूनगो की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।  धामपुर थाने के गांव रामठेरा निवासी पवन कुमार पुत्र कृष्णपाल सिंह तहसील क्षेत्र के अफजलगढ़ परगने पर कानूनगो के पद पर तैनात हैं। पीड़ित कानूनगो ने बताया कि वह शनिवार की शाम 7.30 बजे बाइक से अकेला अफजलगढ़ से धामपुर आ रहा था। हाईवे पर मुबारकपुरकुंडा और गांव भनोटी के बीच स्थित पुलिया के पास उन्हें एक व्यक्ति ने हाथ देकर रोकने का इशारा किया। बाइक के रोकते ही खेत में छिपे अन्य तीन बदमाश और आ गए। बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर आतंकित किया। बदमाशों ने पैंट से उनके दोनों पैरों को और शर्ट से हाथों को बांध डाला। बाद में बदमाशों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। इस दौरान बदमाश उनकी जेब से चार हजार की नकदी, मोबाइल, राजस्व विभाग का बस्ता व बाइक लूट कर फरार हो गए।  कानूनगो का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। बदमाशों के जाने के बाद उनके शोर मचाने पर राहगीरों ने उन्हें किसी तरह से बंधनमुक्त किया। बंधन मुक्त होने पर उन्होंने घटना की सूचना विभाग के लोगों को दी। विभाग के लोगों ने घटना के बारे में एसडीएम व तहसीलदार को अवगत कराया।  तहसीलदार ने टीम के साथ मुआयना करने के बाद शेरकोट थाने के एसओ धर्मेंद्र कुमार को पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर जल्द प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  एसओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें