फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधकर बनाकर डाला डाका

Thu, 27 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। बदमाशों ने गांव नरगदी नवादा में एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डाका डाला। बदमाश   नगदी और जेवर लूट ले गए। बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल के रास्ते  फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 नरगदी नवादा निवासी इवादुर्रहमान का मकान गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार रात करीब एक बजे छह नकाबपोश बदमाश जंगल के रास्ते से उसके मकान में घुस गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर आंगन में सो रहे मकान मालिक के पुत्र वसीम और अन्य परिजनों को बंधक बना लिया।

 बैठक में सो रहे पिता मो. हनीफ को भी कब्जे में ले लिया। अलमारी में रखी सोने के जेवर ,दो मोबाइल और 20 हजार नकदी लूट ली। बदमाशों ने मकान मालिक की दो वर्ष की पौत्री को भी नहीं बख्शा उसके कानों की बाली भी निकालकर ले गए। घर में खड़ी कार को भी ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन


चाबी नहीं मिलने पर उसे छोड़ गए। बदमाश तमंचों से आतंकित करते हुए जंगल के रास्तें से फरार हो गए। बदमाशों के डर से परिजन रात में सहमे रहे। सुबह होने पर गांव वालों को बताया। ग्राम प्रधान अजहर अली ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। दरोगा रवींद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात डॉ.धर्मवीर सिंह के मुताबिक एक घर में बदमाशों के घुसने की सूचना पर पुलिस गई थी।  रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें