फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने पर 159 के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 27 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुरदीपा। गांव रौनिया के निकट सोमवार को ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ द्वारा हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजदों के अलावा 150 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सोमवार को बालक दिपांशु की एक ट्रक की चपेट में आकर मौत होने की घटना से गुस्साई भीड़ ने शव को बिजनौर चांदपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। भीड़ के जाम न खोलने पर उससे गुस्साई पुलिस ने ग्रामीणों पर जमकर लाठियां बरसाई और शव को जबरन उठा लिया था।

भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। हालात बिगड़ने पर पुलिस से हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने धीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, मेघराज सिंह, कामेंद्र और प्रभास सहित नौ ग्रामीणों को नामजद और करीब 150 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उधर ग्रामीणों ने पुलिस पर उनके घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। धीर सिंह ने पुलिसकर्मियों पर उनके घर में घुसकर बाइक, चूल्हा आदि सामान तोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें