फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन की जगह के लिए तनाव

Tue, 22 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
चाहशीरी में होलिका दहन को लेकर हुए विवाद की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में होलिका दहन को लेकर दो संप्रदाय के लोगों में हुआ विवाद  पुलिस प्रशासन के दखल के बाद खत्म कराने के बाद दूसरे स्थान पर होलिका दहन करने पर एक व्यक्ति ने बखेड़ा कर दिया। दोनों संप्रदाय के लोग सामने सामने आ गए। । पुलिस के समझाने पर मामला शांत हो पाया।  
विज्ञापन



 रविवार की रात मोहल्ला चाहशीरी में कायस्तो के नौबतराय शिव मंदिर के आगे इलाके के लोगों ने होलिका दहन के लिए झंडा लगा दिया। इसका दूसरे संप्रदाय के लोगों ने विरोध किया। कहा कि मंदिर से दस - पंद्रह कदम की दूरी पर होलिका दहन होता आया है वही होना चाहिए। कोई नई परंपरा शुरू न हो। दोनों पक्षो के लोग  थाने में जमा हो गए।

सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा व  शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह ने साफ कहा कि  कोई नई परंपरा शुरू नही होने दी जाएगी। पुलिस ने मंदिर से थोडी दूरी पर दूसरे स्थान पर होलिका दहन करने को कहा दोनों पक्षो के लोग यहंा होलिका दहन कराने का राजी हो गए। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा व कोतवाल अत्यवीर सिंह की मौजूदगी में तय हुआ कि होलिका दहन  वाले स्थान पर कोई झंडा व डंडा नही लगेगा। सोमवार को  हिंदू समाज के लोगों  ने पुलिस के बताए स्थान पर होलिका दहन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी तो वहां रहने वाले दूसरे संप्रदाय का एक व्यक्ति बिगड़  गया और यहां भी होलिका दहन नहीं करने  की बात करके हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


आबकारी चौकी के  प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा विरोध करने वाले व्यक्ति को समझाया। यह व्यक्ति पुलिस के बताए स्थान पर होलिका दहन कराने को राजी हो गया तब जाकर विवाद समाप्त हो पाया। शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह के मुताबिक होलिका दहन वाले स्थान पर ऐहतियात के तौर पर पुलिस  तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें