फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत राशन डीलर की हत्या, अधजला शव मिला

Fri, 15 Jun 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अपहृत राशन डीलर का शव मिलने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा में अपहरणकर्ताओं की निशानदेही पर पुलिस ने चार दिन पूर्व लापता हुए राशन डीलर का शव बरामद कर लिया। शव जली हालत में अलियारपुर की नहर के पास मिला। चाकू से हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। सीओ, थानाध्यक्ष और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी राशन डीलर अरुण त्यागी (45) 10 जून से लापता था। बुधवार को उसकी बाइक स्योहारा सत्तोनंगली मार्ग पर एक खेत के किनारे लावारिस खड़ी मिली थी। बाइक मिलने के बाद अरुण के पुत्र आकाश की तहरीर पर पुलिस ने स्योहारा निवासी अमन चौधरी, महमूदपुर निवासी सुशील कुमार उर्फ डब्लू आदि को नामजद करते अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने फरार होने की तैयारी कर रहे अमन चौधरी और सुशील को मुरादाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों की निशानदेही पर अलियारपुर की नहर के पास से एक झाड़ी से अरुण का शव बरामद किया। शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया था। सीओ अर्चना सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जानकारी ली। 
थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि अरुण कुमार ने अपनी लड़की के एडमिशन के लिए दो वर्ष पहले अमन और डब्लू को एक लाख पच्चीस हजार रुपये दिए थे, लेकिन एडमिशन नहीं हुआ। अब अरुण इन पर रुपये वापस करने के लिए दबाव बना रहा था। इन दोनों ने अरुण को रुपये देने के बहाने अमन के घर बुलाया। जहां शराब का दौर चला, इन दोनों ने जानबूझ कर कम शराब पी और अरुण को ज्यादा शराब पिला दी। जब अरुण नशे से धुत होकर बेहोश हो गया तो ये दोनों उसे बाइक पर बैठाकर घटना स्थल पर ले गए। जहां उसकी चाकू से गोदकर हत्या का प्रयास किया गया। लेकिन फिर भी जब अरुण नहीं मरा तो बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसमें आग लगा दी। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें