फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख नहीं देने पर ग्रामीण की हत्या

Mon, 24 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सुरेश से पूछताछ करते एएसपी देहात धर्मवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में दो लाख रुपये नहीं देने पर ग्रामीण की हत्या कर दी गई। खुद पीड़ित ने मरने से पहले एसपी देहात को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके बेटे-बहू और समधी ने जहरीला पदार्थ खिलाया है। इस मामले में  पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नारायणपुर रामजी उर्फ तेलीपुरा निवासी सुरेश सिंह लड़खड़ाती हालत में सोमवार को दोपहर शिकायती पत्र लेकर एसपी         देहात डॉ. धर्मवीर सिंह के आफिस में पास पहुंच गया।
सुरेश ने बताया कि उसे उसके बेटे अनित कुमार और उनकी पत्नी अनीता, ससुर सुरेश पुत्र हरस्वरूप ने जहरीला पदार्थ खिला दिया है। आरोप है कि ये लोग दो लाख     रुपये देने का दबाव बना रहे थे। यह राशि नहीं देने पर ही हत्या के इरादे से बिजनौर के प्रदर्शनी चौक पर उसे    जहरीला पदार्थ दिया गया। पीड़ित की बातों को सुनकर सभी दंग रह गए। एसपी देहात के निर्देश पर सुरेश को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

सीओ सिटी असित श्रीवास्तव और शहर कोतवाली के  एसएसआई धर्मपाल सिंह भी अस्पताल पहुंचे। सुरेश के परिजनों को घटना के बारे में बता दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई। 
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह का कहना है कि शहर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सुरेश के बेटे अनित को हिरासत में लिया गया है।

पहले भी दे चुके थे जान से मारने की धमकी
मरने से पहले एसपी देहात को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित सुरेश ने कहा  है कि एक वर्ष पहले पुत्र, पुत्रवधू एवं समधी ने उससे दो लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी  थी। उसने कुछ पेड़ और पशु बेचकर उनको दो लाख रुपये दिए। कुछ दिन  तो वे चुप रहे। हालांकि अब फिर से दो लाख रुपये मांग रहे थे। रुपये नहीं  देने पर उसके साथ मारपीट करते थे। गोली मारने के साथ जहर देकर या तेजाब पिलाकर जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें