फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 21 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाला कलां में थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने  महिला को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने  पर उसने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले को दबाने को लेकर गांव वालों ने महिला के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया। शनिवार को महिला ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्द दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

शानिवार को थाने पहुंची      महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम उसके परिवार वाले जंगल गए हुए थे तथा वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और  उसे दबोच कर दुष्कर्म किया।  इसके बाद वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। परिजनों के आने पर महिला ने उन्हें आपबीती बताई। पीड़ित महिला के अनुसार गांव वालों ने इस मामले को दबाने के लिए उस पर समझौते का भी दबाव बनाया। 
पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी मुकुल के विरुद्घ रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें