फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेजों के बाहर से बाइक चुराने वाले धरे

Sat, 21 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
लुटेरों से बरामद की गई बाइक - फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों और कालेजों के बाहर से बाइक चोरी करने वाले दो वाहन चोरों को पुलिस ने खोड़ा से शुक्रवार रात धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें और दो स्कूटी बरामद हुई हैं। पुलिस इनके साथियों की तलाश में जुटी है।      
विज्ञापन


एसएचओ खोड़ा जेपी चौबे ने बताया कि शुक्रवार रात लोधी चौक के पास बाइक पर आते दो युवकों को रोका गया तो वे भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। चेकिंग में इनके पास बाइक के कागज नहीं मिले। सख्ती से पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि बाइक चोरी की है।

दोनों युवक खोड़ा गांव निवासी आशु और मोनू हैं। दोनों की निशानदेही पर एक खाली प्लाट से चार और बाइक और दो स्कूटी बरामद की गईं। एसएचओ ने बताया कि दोनों स्कूलों और कालेजों के बाहर से स्टूडेंट्स की बाइक चोरी करते थे।
विज्ञापन


- मास्टर की से करते थे बाइक चोरी
दोनों वाहन चोरों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों मास्टर-की से बाइक का लॉक खोलते थे। बाइक चोरी कर एक खाली प्लाट में ले जाकर खड़ी कर देते थे। कुछ दिन बाद बाइक के फर्जी कागजात तैयार कराकर उसे बेच देते थे। दोनों ने बताया कि उन्होंने सेकेंड हैंड बाइक बेचने वाली दुकानों पर भी बाइक बेची हैं।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें