फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Thu, 28 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में अगवा छात्र वासु की सूचना देने वाले को पुलिस ने 50 हजार का नकद इनाम घोषित किया है। यह इनाम थाना कोतवाली शहर पुलिस की ओर से दिया जाएगा। इस संबंध में पंफलेट छपवाकर शहर भर में चिपकाए गए हैं।
विज्ञापन

गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार के 13 वर्षीय पुत्र वासु को 14 जुलाई को स्कूल से ई रिक्शा से लौटते समय बाइक सवार एक युवक अपने साथ ले गया था। वासु युवक को मामा कहकर बुला रहा था, तब से वासु का कोई पता नहीं है। पुलिस ने वासु की तलाश में आसपास के जिलों में भी छापामारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 
 पुलिस अब तक इस मामले में खाली हाथ है। अब पुलिस ने वासु की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।  शहर भर में इनामी इश्तेहार संबंधी पंफलेट चिपकाए गए हैं। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा के अनुसार पुलिस वासु की तलाश के लिए पूरी जीजान से जुटी है। कई अहम बिंदुओं की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें