घर पर अकेली सो रही महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिशें दीं।
मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला बृहस्पतिवार रात घर पर अकेली सो रही थी। आरोप है कि उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। गांव के ही तीन लोगों ने महिला को घर पर अकेला पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
पीड़ित महिला ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर मंडावली पुलिस को सौंपी। महिला का आरोप है कि गांव के ही अकरम, अशरफ, कय्यूम बृहस्पतिवार देर रात घर में घुस आए। तीनों ने उसे दबोचकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।