फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या पर हंगामा

Sun, 04 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावर थाने में प्रधान की मौत पर एसओ का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर में गांव कुंदनपुर के प्रधान लाखन सिंह की हत्या के विरोध में प्रधानों ने थाने में हंगामा करते हुए एसओ का घेराव किया। सपा विधायक रुचिवीरा और भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह ने किसी तरह स्थिति को संभाला। प्रधान की पत्नी अर्चना देवी की ओर से चुनावी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में रोजगार सेवक व राशन डीलर के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई  है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे ग्राम प्रधान लाखन सिंह का शव बस अड्डे पर पहुंचते ही लोगों का आक्रोश भड़क गया। भारतीय  पंचायत ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी व अन्य प्रधान शव को लेकर थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने लाखन  सिंह की हत्या के दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा किया व एसओ सुरेंद्र पचौरी का घेराव किया। मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि प्रधान को धमकी भरी चिट्ठी  व आरोपियों द्वारा खुलेआम जान  से मारने की धमकी देने के बाद भी पुलिस ने कोई  कार्रवाई नहीं  की। 
प्रधान संगठन के नेता कामेंद्र तोमर भी थाने पहुंच गए। भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह और सपा विधायक रुचि वीरा ने  प्रधानों को समझाबुझाकर शांत किया। प्रधान की पत्नी अर्चना देवी ने प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी रहे इस्तखार आैर वीरेंद्र, राशन डीलर राजवीर सिंह  रोजगार सेवक महावीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्याशी रहे इस्तखार व वीरेंद्र लाखन सिंह से चुनावी रंजिश रखते थे। इसके अलावा राशन डीलर राजवीर सिंह व रोजगार सेवक महावीर के खिलाफ जांच कराने पर वे प्रधान लाखन सिंह से रंजिश रखते थे। एसओ द्वारा आरोपियों को 48 घंटे में पकड़ने के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद रात 11 बजे प्रधान लाखन सिंह के शव को लेकर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें