फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में युवक की लाश मिली

Mon, 27 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
शेखूपुरा आलम जंगल क्षेत्र में युवक का शव देखती पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद में गांव राहतपुर खुर्द से पांच दिन से लापता युवक का शव गांव से कुछ फासले पर शेखुपुरा के जंगल से मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस घटना में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। हालांकि हत्या का संदेह मृतक के दोस्त पर ही जताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ कर घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

गांव राहतपुर खुर्द निवासी अमीचंद का 23 वर्षीय पुत्र राजपाल उर्फ टिल्लू  22 जून से लापता था। 22 जून को वह अपने चचेरे भाई की बारात से लौटकर घर पहुंचा था। देर रात अचानक घर से लापता हो गया। दो दिन बाद उसका मोबाइल उसके दोस्त पंकज के पास से मिला था। इस पर राजपाल के परिजनों ने पंकज के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी थी। राजपाल का शव सोमवार की तड़के राहतपुुर खुर्द से कुछ फासले पर गांव शेखुपुरा आलम निवासी मेहर सिंह के खेत से मिला। 
राजपाल का शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मंडावली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मंडावली पुलिस के थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि मृतक के परिचित पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें