फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारानंगर गंज में करवाचौथ के लिए खरीदारी करके लौट रही महिला से छेड़खानी पर पथराव

Thu, 20 Oct 2016 04:46 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम दारानगर में पथराव के बाद सड़क पर पड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के दारानंगर गंज में करवाचौथ के लिए खरीदारी करके लौट रही महिला से दूसरे संप्रदाय के युवकों ने छींटाकशी कर उसके परिजनों से मारपीट कर दी। इस मामले में गांव के दोनों पक्ष आमने -सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। पथराव में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। गंज पुलिस चौकी ने मौके पर जाकर स्थिति संभाली। दो संप्रदायों के बीच का मामला होेने से गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बुधवार शाम करीब पांच बजे करवाचौथ की खरीदारी करके साइकिल से घर लौट रहा था। उसके गांव में एक मकान के बाहर दूसरे संप्रदाय के करीब दो दर्जन युवक खड़े थे। उन युवकों ने उस व्यक्ति की पत्नी से छींटाकशी कर दी। पीड़ित पक्ष अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस चौकी जाने लगा। इस पर दूसरे पक्ष के युवकों ने उनसे लाठी डंडों से मारपीट कर दी। तलवार से भी हमला किया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में करीब 20 मिनट तक पथराव हुआ। पथराव में राजवीर, प्रमोद, नीरज, बिट्टू व छोटी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। इस मामले को पुलिस को देर रात तक तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें