फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में फायरिंग

Mon, 04 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/मंडावली में पुरानी रंजिश को लेकर गांव हरचंदपुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर, गांव काशीरामपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में मां-बेटा घायल हो गए। चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में रविवार को दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब मामूली बात पर दो पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। वेदपाल एवं हरेंद्र पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर छींटाकशी की। घर आकर बताने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ अचानक फायरिंग शुरू हो गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। वेदपाल छर्रे लगने से घायल हो गया। 
घटना की सूचना मिलने पर नांगल पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्षों के लोग इधर-उधर हो चुके थे। वेदपाल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उधर, मंडावली थाना क्षेत्र के गांव काशीरामपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। काशीरामपुर निवासी केसरी सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह ने मंडावली पुलिस को तहरीर सौंपी। 
विज्ञापन


आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते गांव के ही विक्रम सिंह, करमवीर, भोलू व सुधीर शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजेे लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। उन्होंने परिजनों के साथ मारपीट की। जिससे पिता केसरी सिंह व दादी कृष्णा देवी को चोटें आईं। घायलों का मेडिकल कराकर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। चारों हमलावर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें