फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजनौर  में छेड़खानी की शिकायत को अगर गंभीरता से आरोपी युवकों के परिजनों ने ले लिया होता तो शायद गांव पेद्दा में इतनी बड़ी घटना न होती। परिजनों ने उल्टे शिकायत करने पर पीड़ितों को गालियां दीं और गांव से उजाड़ने की धमकी दी। इसका जिक्र पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें दो होमगार्ड अज्ञात दिखाए गए हैं।
विज्ञापन

गांव पेद्दा के फुरकान की ओर से पेद्दा की घटना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे उसकी लड़की को भतीजा मोहम्मद तालिब स्कूल छोड़ने जा रहा था। बस अड्डे पर नितिन व उसके चार दोस्तों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। तालिब उसकी बेटी को घर आ गया। उसने घटना की शिकायत संसार सिंह से की तो संसार सिंह ने उल्टे उन्हें गालियां दीं और गांव से उजाड़ने की धमकी दी। सुबह करीब साढ़े सात बजे संसार सिंह, उसका बेटा नितिन, राजू, पप्पन, नरेश, टीकम सिंह, उसका पुत्र तेजपाल, कोमन, पंकज, अनुज, सतीश, मलखान, प्रेम, बिल्लू, रिंकू, सोनू, कक्कू, ओमपाल, राजपाल, अनिल कुमार, मनोज, टीशु, आकाश निवासी पेद्दा, कछपुरा के प्रधान दिलावर सिंह, उसका पुत्र बिट्टन, नयागांव निवासी कुंवर सेन, बिल्लू व गांव के दो होमगार्ड तमंचे व बंदूक लेकर उनके घरों पर चढ़ आए और गांव से उजाड़ने की धमकी देकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अनीसुद्दीन, सरफराज व अहसान की मौत हो गई, बाकी 12 लोग घायल हो गए। इसके बाद हमलावरों ने दुकान व बाइक में आग लगा दी। हमलावरों के गोली चलाने से गांव में अफरा तफरी मच गई। इस घटना की धारा 147, 148, 149, 452, 307, 302, 354, 436, 504 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, बिजनौर। डा.बागेश की पैथोलोजी लैब पर शुक्रवार को बाइक सवार युवकों के हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। डा.बागेश ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ धारा 147, 504 व 427 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाइक सवार युवकों ने शुक्रवार को लैब पर पथराव करके शीशे तोड़ डाले थे। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें