फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी

Mon, 30 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। विधानसभा चुनाव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने बरनावी के जंगल में छापा मारकर 1100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। इसके अलावा कार द्वारा लाई जा रही हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की दो पेटी पकड़ी। पुलिस ने एक आरोपी भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


शनिवार रात कैराना कोतवाली प्रभारी ने सूचना पर ग्राम बरनावी के जंगल में छापा मारा। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने की चार भट्टियों को पकड़ कर नष्ट कर दिया। पुलिस ने मौके से इन ड्रमों में बना कर रखी गई 1100 लीटर कच्ची शराब भी पकड़ी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे।

वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने रविवार दोपहर पानीपत की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली तो कार की डिक्की से पुलिस ने दो पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बरामद की। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। उधर, कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि शराब पकड़ने के इन मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शराब तस्करी के तीन ट्रक, एक कार व चार बाइक सीज की। 
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक पांच भट्ठी नष्ट करते हुए आठ तस्करों को जेल भेजा तथा कुल आठ हजार लीटर शराब पकड़ी है। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब का धंधा आैर तस्करी का खेल नहीं चलने दिया जाएगा। ऐसे धंधे की सूचना देने की अपील भी लोगों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें