हल्दौर में मोहनपुर चांदा नंगली के जंगल में स्थित नलकूप से फसल को पानी देने गए तीन किसानों से तमंचे के बल पर बदमाशो ने लूटपाट की। बदमाशों ने किसानों से 500 रुपये नगदी, दो मोबाइल व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी।
बदमाशों ने एक किसान की कमर पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने थाने जाकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। गांव मोहनपुर चांदा नंगली निवासी किसान निपेंद्र सिंह अपने तहेरे भाई पंकज उर्फ सोनू व नौकर शीतल के साथ बुधवार की रात नलकूप से पानी देने जंगल गया था।
निपेंद्र ने बताया कि नलकूप पर पहले से ही तीन बदमाश मौजूद थे। पंकज ने टार्च जलाने पर तीनों बदमाशों ने निपेंद्र सिंह की कनपटी पर तमंचा लगा दिया, निपेंद्र ने विरोध किया तो बदमाशों नेफायर झोंक दिया। निपेंद्र सिंह को गोली लगने से बच गई। गुस्साए बदमाशों ने निपेंद्र सिंह की पीठ पर चाकूओं से प्रहार कर घायल कर दिया। बदमाशों ने निपेंद्र सिंह से 500 रुपए, मोबाइल व बाइक लूट ली। बदमाश तीनों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गये। परिजनों ने तीनों कों बंधक मुक्त कराया। परिजनों ने घायल निपेंद्र सिंह को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
उधर, गांव सुआवाला के रूपचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात उसकी पशुशाला से चोर एक भैंस चोरी कर ले गए। भैंस की कीमत 60 हजार रुपये के करीब बताई है। पीड़ित ने पुलिस से भैंस की बरामदगी की मांग की है।