फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे पर घटतौली का विरोध कर रहे किसान को पीटा

Sat, 26 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के बिलाई शुगर मिल के गेट पर धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते एसडीएम अनुज सिंह।
विज्ञापन
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल पर घटतौली का विरोध कर रहे किसान की पिटाई से गुस्साए किसानों की भीड़ ने मिल पर धावा बोलकर अफसरों को दौड़ा लिया। किसानों ने मिल की पेराई बंद कराकर मिल परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची अफसरों की टीम ने जांच में मिल कांटों में ढाई प्रतिशत की घटतौली पकड़ी है। रात तक किसान मिल में ही डटे रहे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात कस्बा झालू के मोहल्ला मोलवियान निवासी राजेंद्र सिंह बिलाई शुगर मिल में गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली की तौल कराने गया था। ट्रॉली की तौल के बाद    किसान ने कहा कि उसके गन्ने का वजन अधिक  है, लेकिन उसे वजन कम बताया गया है। किसान ने मिल के कांटे में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

इस पर तौल क्लर्क ने किसान के साथ अभद्रता कर दी। सूचना पर मिल अधिकारी भी  वहां आ गए। किसान ने उनसे घटतौली की बात बताई तो उन्होंने भी किसान को खरीखोटी सुना दी। आरोप है कि मिल अधिकारियों ने चार-पांच बाहरी लोगों को बुलवा लिया और उनसे राजेंद्र सिंह की बेरहमी से पीटाई कराई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर शुक्रवार सुबह आसपास के गांवों के   किसान इकट्ठा होकर मिल में पहुंचे और अफसरों को दौड़ा लिया। किसानों ने मिल अफसरों को खूब खरी खोटी सुनाई। भाकियू के जिला अध्यक्ष रामऔतार सिंह मौके पर पहुंचे तो किसानों ने मिल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

गुस्साए किसानों ने मिल की पेराई बंद करा दी और   मिल परिसर में बेमियादी धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर अनुज सिंह, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, डीसीओ ओपी सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। 

किसानों की मांग पर अफसरों ने मिल के कांटों की जांच कराई। जिसमें ढाई प्रतिशत की घटतौली पकड़ी गई। किसानों का कहना था कि उन्हें मिल अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर कराने से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। जिला अध्यक्ष रामऔतार सिंह के अनुसार मांग पूरी नहीं होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। किसानों ने बताया कि इससे पहले ग्राम त्रिलोकपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की गाड़ी की तौल के दौरान भी घटतौली पकड़ी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें