फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का पेशकार बोल रहा हूं पैसे भेज दो...

Sun, 06 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्योहारा। डीएम का पेशकार बनकर गैस एजेंसी मालिक से फोन पर दो लाख रुपये मांगने वाले बाप और बेटे को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

  सीओ धामपुर अशोक यादव ने बताया कि सहसपुर गैस एजेंसी के मालिक नवीन अग्रवाल ने शिकायत की थी कि 29 फरवरी से उसके पास दो अलग अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाला अपने आप को डीएम का पेशकार बताया। वह अपना नाम जयप्रकाश यादव बता रहा था।   उसने 50 से भी अधिक बार कॉल की। हर बार बात करते हुए कहा कि सहसपुर गैस एजेंसी के विरुद्ध काफी शिकायतें आ रही हैं। 
शिकायतों से बचने के लिए स्टाफ, और उसके लिए दो लाख देने होंगे। नवीन को शक होने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी।   जिसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले स्योहारा के मोहल्ला शेखान निवासी 55 साल के अनीस और उसके 18 साल के पुत्र सुलतान अहमद को एक लाख रुपये में देने के लिए एक पेट्रोल पंप पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  दोनों वहां पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उनको दबोच लिया। एसओ राजकुमार शर्मा के मुताबिक अनीस डीएम  का पेशकार बनकर रुपये मांग रहा था।
  अनीस ने अपने पुत्र सुल्तान को पर्ची देकर नवीन अग्रवाल के पास भेजा था। कहां था जो पर्ची लेकर आए वह अनीस का आदमी होगा। इस कारण सुल्तान भी बाप के साथ इस मामले में फंस गया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें