फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप

Sun, 06 Mar 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। एक युवती ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के दो कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि इन्होंने नौकरी का झांसा देकर उससे रेप किया।
विज्ञापन


कोतवाली मल्लावां के एक कस्बे की युवती ने शिक्षामंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिपिक और संविदा कर्मचारी ने नौकरी दिलाने की बात कहकर उसे 5 फरवरी को शाम 7 बजे कार्यालय बुलाया। यहीं धमकाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। शासन ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दोनों लिपिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इस संबंध में लिपिक का कहना है कि वे लोग बोर्ड परीक्षा का कार्य देख रहे थे। इस बार जिले के दागी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। इसी से विद्यालय संचालकों ने उनके खिलाफ यह षड्यंत्र रचा है। शहर कोतवाल सुरजीत कुमार दुबे ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पीड़ित महिला से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें