फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े तेल चोरी का गोरखधंधा पकड़ा

Fri, 15 Jun 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
ऑयल टैंकर से तेल चोरी का मामला पकड़ते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में उपजिलाधिकारी ने आकस्मिक चेकिंग कर ऑयल टैंकर से डीजल चोरी का मामला पकड़ा। तेल चोरी के गोरखधंधे में जुटे लोग मौके से भाग निकले। एसडीएम के निर्देश पर ऑयल टैंकर को सीज कर दिया।
विज्ञापन

   बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा एवं तहसीलदार सुरेश कुमार क्षेत्र के भ्रमण पर थे। एसडीएम को बशीरपुर-जलालाबाद नहर बाईपास मार्ग पर ऑयल टैंकर से तेल     चोरी होने की सूचना मिली। एसडीएम ने चंद मिनटों में मौके पर पहुंचकर तेल चोरी का मामला पकड़ा। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन कंपनी के ऑयल टैंकर यूके 07सीसी 0444 को मौके पर छोड़कर तेल चोरी में जुटे लोग भाग निकले। टीम को मौके से करीब   30 से 35 लीटर डीजल निकला मिला, जबकि 40-40 लीटर के कई ड्रम मौके पर खाली पड़े मिले। जिनमें चोरी का डीजल भरने की तैयारी चल रही थी। 
छानबीन करने पर पता चला कि भारत पेट्रोलियम डिपो से डीजल लेकर ऑयल टैंकर ऋषिकेश जा रहा था। एसडीएम के निर्देश पर ऑयल टैंकर को सीज कर दिया गया। प्रशासन तेल चोरी के गोरखधंधे में जुटे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने में जुट गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। गौरतलब है कि ऑयल डिपो से जुड़े रजबहे बाईपास, पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग, कोतवाली मार्ग, मंडावली सहित कई क्षेत्रों में तेल माफिया तेल चोरी के गोरखधंधों में जुटे हैं। इन मामलों में ऑयल टैंकर चालकों की मिलीभगत सामने आई है। 
विज्ञापन

उधर, एसडीएम ने आरबीएम से भरे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कराया। एसडीएम के वाहन को देखकर ट्रकों ने भागने की कोशिश की। एसडीएम ने ट्रकों का पीछा कर पकड़ लिया।       ट्रक चालकों के मौके से भाग जाने पर एसडीएम ने क्रेन से दोनों     ट्रकों को खिंचवाकर मंडी समिति परिसर में खड़ा कराया और ट्रकों को सीज कराया। एसडीएम की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन     और तेल माफियाओं एवं ट्रांसपोर्टरों के साथ साथ कई सफेदपोश    लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें