फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से सिलेंडर फटा, दीवार गिरी

Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में साहनपुर में एक बंद मकान में अचानक आग लगने से शादी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से मकान की दीवार गिर गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत और क्षेत्रवासियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

नगर पंचायत साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी में महिला नसीमा (विधवा) कई दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे अचानक उसके घर में आग लग गई और घर में रखा गैस सिलेंडर भी फटने से मकान की दीवार ढह गई। धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। काफी देर बाद भी मौके पर गाड़ी नहीं पहुंची। 
चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने नगर पंचायत के टैंकर से आग बुझाने के लिए पानी उपलब्ध कराया और  क्षेत्रवासियों ने मिलकर आग बुझाई। बताया जाता है कि नसीमा के पुत्र और पुत्री की हाल ही में शादी होने वाली थी। विवाह के लिए जुटाया सामान, नकदी आग में जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन

संयोग से घटना स्थल आबादी से कुछ फासले पर था घटना स्थल के आसपास चंद मकान थे, जिससे आग आसपास नहीं फैल पाई। चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने प्रशासन को घटना की जानकारी देते हुए परिवार को सरकारी मदद दिलाने की मांग की। हालांकि सूचना पर महिला भी मौके पर पहुंची गई थी। आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें