फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई को पीटकर मार डाला

Sat, 08 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में गांव खासपुरा में मकान की तराई करते समय तहेरे भाई के घर पानी की छींटे जाने पर भाई ने घरवालों के साथ मिलकर चचेरे भाई को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। पुलिस ने तहेरी बहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तहेरे भाई व अन्य घरवाले फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 हल्दौर थाने के गांव खासपुरा निवासी अमरीक सिंह (50) का मकान बन रहा है। अमरीक सिंह शुक्रवार की सुबह अपने मकान की तराई कर रहा था। तराई करते वक्त अमरीक के तहेरे भाई अमरजीत उर्फ राजू के मकान में पानी की छींटे चले गए। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। अमरजीत सिंह व उसकी बहन बबली ने घरवालों के साथ मिलकर अमरीक सिंह को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। मौके पर ही अमरीक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने तहेरी बहन बबली को पकड़ लिया, जबकि मर्डर के बाद अमरजीत सिंह समेत अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरीक के पुत्र अंकित ने बबली, सतनाम, अमरजीत, रणवीर सिंह, लड्डू सिंह, गुरचरण व सनी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंकित ने बताया कि मामूली बात पर  नामजद लोगों ने उसके पिता को लाठी-डंडो से पीट-पीटकर मार डाला। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग ने बताया कि बबली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षण संजय गर्ग ने बताया कि अमरजीत सिंह मर्डर के  मामले में जेल जा चुका है। उस पर हत्या व लूट के और  भी मामले दी दर्ज हैं।

पतनाले को लेकर चले लाठी-डंडे, पथराव 
मंडावर में मोहल्ला अफगानान में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। विवाद में एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए। कस्बा मंडावर के मोहल्ला अफगानान निवासी रामकुमार व गजेंद्र  पक्ष के लोगों में मकान से उतर रहे पतनाले को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों से जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। पथराव में एक पक्ष से सोनू , मोनू व अजय घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रीना पुत्री मुखराम गंभीर घायल हो गई। घायल युवती को पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया है। रामकुमार पक्ष की ओर से गजेंद्र, मंगते उसके पुत्र अमित दूसरे पक्ष की ओर से गजेंद्र ने रामकुमार, अजय, सोनू, मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराई है। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें