फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर बरपा हंगामा

Sat, 08 Apr 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शराब की दुकानों को लेकर जिले में विरोध प्रदर्शन का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। वहीं, शामली के गांव खेड़ीकरमू में भी शराब की दुकान बंद कराने के लिए जमकर हंगामा किया गया। 
विज्ञापन


खेड़ीकरमू गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम भी दिल्ली रोड स्थित शराब की दुकान को हटवाने के लिए हंगामा प्रदर्शन किया था। तब जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने गुस्साई भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया था। 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक दुकान स्थानांतरित नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा। इसके चलते शुक्रवार शाम पांच बजे फिर से सैकड़ों महिला और पुरुष एकत्र होकर शराब की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर शामली कोतवाली प्रभारी तथा आबकारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि दुकान स्थानांतरण कराने के संबंध में उच्चाधिकारियों से बात करें। इसके बाद भी लोग शांत हुए। फिलहाल शराब की दुकान को बंद करा दिया गया। 
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार शाम हुए घटनाक्रम के बारे में शराब की दुकान के सेल्समैन बिजेंद्र और कुलदीप ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर खेडीकरमू गांव की कुछ महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

दूसरी तरफ, बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में चल रही शराब की दुकान को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आवासीय क्षेत्र के नजदीक संचालित इस दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शराब की दुकान पर लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया और चेतावनी दी कि दोबारा से शराब की दुकान खोली, तो आंदोलन होगा।  

ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान के पास सरकारी स्कूल है, जिसमें छात्र छात्राओं का आना जाना रहता है। वहीं, शराब की दुकान के सामने से बुटराड़ा, खानपुर, कुरमाली, चुनसा और आदमपुर का आम रास्ता है। हंगामे की सूचना पर पहुंची बाबरी थाना पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। 

पांच टीमें करेंगी दुकानों का स्थलीय निरीक्षण 
शामली। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने जिले भर में स्थानांतरित की जाने वाली दुकानों के स्थलीय निरीक्षण के लिए पांच टीमें गठित की हैं। इनमें एसडीएम, सीओ और आबकारी अधिकारियों को शामिल किया गया है। प्रत्येक टीम को निर्धारित संख्या में शराब की दुकानों के स्थलीय निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। टीमों द्वारा स्थलीय निरीक्षण की आख्या रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। इसके बाद उपयुक्त स्थानों पर दुकानों का स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें