फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी, हथियार थाने से गायब

Thu, 15 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में कोतवाली देहात के एसओ राजेश कुमार यादव ने मालखाना मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमे से संबंधित नगदी व हथियार गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी जांच एसआई शिवपाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसओ द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि थाना कोतवाली देहात में लूट व अवैध हथियार रखने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 114, 117, 118 व 119 में रोहणी कुमार से 11,500 रुपये, नीरज से 13  500 रुपये, इमरान से 15 हजार रुपये व मुजम्मिल से 11 हजार रुपये, रोहित कुमार व नीरज से चाकू, इमरान से एक तमंचा, बरामदगी का उल्लेख, 23 मई 2011 व आठ जून 2011 की जीडी में अंकित है। 
इन केसों से संबंधित माल को जब सहायक अभियोजन अधिकारी द्वारा न्यायालय में उपस्थित करने को पत्र भेजा गया, तो वर्तमान हेड मोहर्रिर सुरेश चंद त्यागी द्वारा अपनी चार्ज लिस्ट को चेक किया, तो पाया कि यह माल उनके चार्ज में नहीं दिया गया है। इस माल का उल्लेख थाना कोतवाली देहात के माल रजिस्टर में भी नहीं है। बरामद  हुए इस माल को माल रजिस्टर में दर्ज न होने पर इसके गायब होने  की संभावना है। धारा 409 में संबंधित मालखाना मोहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इसकी विवेचना एसआई शिवपाल को  सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें