फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को बंधक बनाया, मारपीट

Tue, 08 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव के किसानों ने तौल में हेराफेरी करने वाले गेहूं व्यापारियों को बंधक बना लिया। किसानों ने उनके साथ मारपीट की और मुर्गा तक बना दिया। व्यापारियों के माफी मांगने पर उन्हें मुक्त किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रेहड़ थाने के एक गांव के किसान अफजलगढ़ के छह व्यापारियों को 39 क्विंटल गेहूं बेचा था। आरोप है कि तौल में व्यापारियों ने हेराफेरी कर 10 क्विंटल गेहूं कम कर दिया। जब पीड़ित किसान ने व्यापारियों के तुले गेहूं को दूसरी जगह कांटे पर ले जाकर तुलवाया, तो वहां पर गेहूं की तौल सही निकली। व्यापारियों की तौल में गड़बड़ पाने पर वहां मौजूद किसान भड़क गए।

उन्होंने व्यापारियों को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। व्यापारियों के माफी मांगने पर ग्रामीणों ने इस शर्त पर छोड़ा कि वे पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। एसओ सतपाल सिंह ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें