फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को मारी गोली

Tue, 25 Apr 2017 06:02 PM IST
बिजनौर
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में कैश लेकर घर जा रहे पेट्रोल पंप स्वामी को चार तमंचेधारी बदमाशों ने उनके घर के दरवाजे में दबोच लिया। मालिक का शोर सुनकर नौकर पहुंचा तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए उसकी गर्दन पर छुरे से वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान, एक अन्य दुकानदार बदमाशों से भिड़ गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।


भीड़ ने एक सिपाही की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट के निकट भारत पेट्रोल पंप है। मालिक संजय अग्रवाल ने इसके पीछे ही अपना घर बना रखा है।

देर सायं करीब आठ बजे वह पंप से कैश एकत्र करके घर जा रहे थे। इसी दौरान घर के गेट पर घात लगाए बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। बदमाश कैश से भरा थैला छीनने लगे तो संजय अग्रवाल ने शोर मचाया। इस पर उनका नौकर गांव कश्मीरी निवासी नरेंद्र पुत्र गोपाल सिंह मौके पर पहुंचा। बदमाशों ने हवाई फायर कर उसकी गर्दन पर छुरे से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन



बदमाश थैला छीनकर फरार होने लगे। छीना-झपटी के दौरान ही सामने पार्ट्स की दुकान करने वाला नगर के मोहल्ला अफगनान निवासी इमरान पुत्र इकबाल मौके पर पहुंचा और बदमाशों से भिड़ गया। उसने एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाशों ने घिरता देख उसकी जांघ में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश कैश से भरा थैला छोड़कर भागने लगे।

इसी दौरान मौके पर पहुंची भीड़ ने पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात सिपाही प्रभाकर राव की मदद से हल्दौर मार्ग पर एक बैंक्वट हाल में छिपे एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। वारदात के दौरान उन्होंने भीड़ को डराने के लिए चार राउंड फायर भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें