फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल निकाले एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से धनराशि  निकालने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को भी क्षेत्र में दो लोगों के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की नगदी निकाल ली गई। दोनों खाताधारकों ने पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

मंडावली थाने से करीब 100 मीटर दूर बैंक ऑफ बड़ौदा  शाखा स्थित है। बैंक के बाहरी  हिस्से में एटीएम बूथ भी है।  शुक्रवार सुबह एटीएम बूथ से  अपने खाते से धनराशि निकालने पहुंचे दो लोग धोखाधड़ी का शिकार हो गए। जटपुराबौंडा निवासी जीशान और कांठपुर निवासी विपिन ने मंडावली पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। जीशान ने बताया कि एटीएम कार्ड लगाकर धनराशि निकालने के दौरान मशीन हैंग हो गई। इससे वह धनराशि नहीं निकाल सका।  बूथ के बाहर मौजूद एक युवक ने उसकी मदद करने की बात कहते हुए धोखे से कार्ड बदल दिया और बाद में उसके खाते से 84 हजार रुपये निकाल लिए। 
अन्य खाताधारक विपिन ने भी उसके साथ ऐसी ही घटना की जानकारी दी। विपिन के मुताबिक उसके खाते से 23 हजार रुपये निकाले गए हैं। उधर, पुलिस ने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो दो युवक एटीएम मशीन से धनराशि निकालते नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान कर धरपकड़ करने के प्रयासों में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें