धूलकोट रेलवे स्टेशन व लालड़ू के बीच में रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को जीआरपी थाना स्थित फ्रिजर में पहचान के लिए रखवा दिया। जीआरपी के एएसआई कर्म सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धूलकोट रेलवे स्टेशन और लालड़ू के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। युवक के शव की तलाशी लेने पर मृतक के पास से काई पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि युवक की चंडीगढ़ कोच्चिवेली ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को जीआरपी थाना फ्रिजर में रखवा दिया।