ग्राम कुजैटा में बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी धरे गए।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बढ़ापुर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले 15 माह के मासूम अबूजर की हत्या संपत्ति कब्जाने के लिए उसकी चाची ने ही अपने भाई और दो महिलाओं के साथ मिलकर की थी। अबूजर के सिर पर पत्थर से हमला किया गया था। पुलिस ने चाची समेत चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुजैटा निवासी शमीम अहमद के 15 माह के बेटे अबूजर का शव सात अप्रैल को गांव के पास चकरोड पर बोरे में बंद मिला था। इस मामले में शमीम अहमद ने पड़ोसी महिला गुड्डो पत्नी नासिर, रोशन पत्नी आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस घटना के खुलासे में जुटी थी। नामजद गुड्डो, रोशन के अलावा अबूजर की हत्या में उसकी चाची फरहाना पत्नी रईस और फरहाना के भाई नांगल थाने के गांव सौफतपुर निवासी वसीम को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान चारों से अबूजर की हत्या का राज उगलवा लिया। पकड़ी गईं तीनों महिलाओं समेत चारों ने पुलिस को बताया कि शमीम अहमद और उसकी पत्नी अकलीमा की शादी के 18 साल बाद भी कोई बच्चा नहीं था। अकलीमा ने अपने भतीजे अबूजर को जन्म के बाद ही गोद ले लिया। शमीम के तीसरे नंबर के भाई रईस की पत्नी फरहाना अकलीमा के अबूजर को गोद लेने के खिलाफ थी। परिवार के अन्य सदस्य भी इस बात से नाखुश थे। परिवार में फरहाना के ही दो पुत्र हैं। अन्य चार भाईयों में किसी के पुत्र नहीं है।