ढबारसी। पुरानी रंजिश के कारण शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम छह बजे ढबारसी में अशफाक और इकरार बस स्टैंड पर सामान लेने के लिए जा रहा थे। तभी रास्ते में सामने से आ रहे तीन लोगों ने गाली गलौच करनी शुरु कर दी। अशफाक ने विरोध किया तो उक्त तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। अशफाक ने अपने परिजनों को जानकारी दी। वहीं आरोपियों के परिजन लाठी डंडे लेकर अशफाक के घर में घुस गए। इन्होंने मारपीट करने में महिलाओं को भी नहीं बख्शा। मारपीट और जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आरपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं विवाद कर रहे आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर फुरकान, रफेददीन, नईमा और मशवरी को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।