फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सीओ ने विवादित रास्तें का किया मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। दुर्गा कॉलोनी को नहटौर-हल्दौर मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते के विवाद पर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एक समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर रास्ता बनाने का आरोप लगाया था। एसडीएम ने दोनों पक्षों के लोगों से अभिलेख मांगें है।
विज्ञापन

15 दिन पूर्व दुर्गा कॉलोनी को नहटौर-हल्दौर मार्ग से जोड़ने के लिए मिट्टी डालकर रास्ता बना दिया गया था। अस्थाई रास्ते के कुछ भाग को एक समुदाय के लोगों ने उखाड़ दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यथास्थिति के आदेश दिए थे। इसी रास्ते के विवाद को लेकर एसडीएम धामपुर आजाद भगत सिंह और सीओ अर्चना सिंह लेखपालों की एक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवादित रास्ते का जायजा लिया। दोनों पक्षों के लोगों से मामले की जानकारी ली। एक समुदाय के कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध तरीके से रास्ता बनाने का आरोप लगाया। एसडीएम ने दोनों पक्षों को अपने अपने अभिलेख प्रस्तुत कराने के बाद भूमि की पैमाइश कराने के आदेश दिए है। साथ ही यथास्थिति के आदेश जारी किए है। आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। कोतवाल चंद्रकिरण, लेखपाल हिमांचल यादव, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें