फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से विवाद होने पर बहन ने आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। भाई से विवाद होने पर बहन ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर खुद को आग लगाकर जान दे दी। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुुताबिक गांव भगवानपुर रैहनी निवासी रामचरण सिंह की 19 साल की पुत्री प्रीति का सोमवार को किसी बात पर अपने छोटे भाई से विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि प्रीति ने घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर डाल कर आग लगा ली। यह देख परिजनों के हाथ पांव फूल गए। जब तक आग बुझाई जाती, प्रीति गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे तुरंत सीएचसी लाया गया। उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी विशाल दिवाकर ने बताया कि जिस समय युवती को सीएचसी लाया गया वह काफी जली हुई थी। प्रीति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव में लोगों की जुबान पर भाई बहन का विवाद हैं। इस मामले की पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें