फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक ही रात में तीन लोगों के घरों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की रात चोरों ने गांव जाफराबाद में एक ही रात में तीन घरों को खंगाला डाला। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन

गांव जाफराबाद में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल उड़ा लिया। गांव के ईस्लामुद्दीन पुत्र ईद अली ने बताया कि चोर उसके घर से 15 हजार नकदी, एक तोला सोना चोरी कर ले गए। अतीक पुत्र छुट्टन ने बताया कि चोर उसके घर से 20 हजार नकदी, तीन तोला सोना चोरी कर ले गए। शमशाद पुत्र इरशाद का कहना है कि उसके यहां से 12 हजार नकदी, दो तोला सोना, दस तोला चांदी, संदूक, अलमारी के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। बताया गया कि गर्मी के कारण वह परिवार के साथ घर आंगन में सोए हुए थे। लगातार बढ़ती चोरियों से लोगों में भय है। उधर, दरोगा रविंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें