मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन घायल
अफजलगढ़। दो पक्षों में हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मंगलवार को ग्राम झाड़पुरा में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान देखते ही देखते लाठी डंडे चल गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में विनेश पत्नी राकेश तथा कुसुम पत्नी नरेश व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर दोनों पक्षों ने पुलिस में कार्रवाई को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना में जो दोषी होगा। उसी पर कार्रवाई होगी।