अफजलगढ़। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ अपनी पुत्री का अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को 27 मार्च को रवि कुमार पुत्र विजय, अमन पुत्र दिनेश निवासी जयनगर, फकीरा पुत्र रईस खां निवासी नौवा नंगला थाना भोजीपुरा जनपद बरेली, दुले खां पुत्र मल्लू खां निवासी गोटिया थाना भोजीपुरा बरेली, दाऊद पुत्र रोशन खां, भूरे पुत्र असगर निवासी पदचोरा थाना भोजीपुरा बरेली अपहरण कर ले गये। घटना के बाद उनके स्तर से पुलिस कोतवाली में जाकर पुलिस को अवगत कराया गया था, पर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट कायम कर पुत्री को बरामद करने का कोई प्रयास नहीं किया। अब आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उधर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।