फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 कोटेदारों की सिक्योरिटी होगी जब्त, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा । मंगलवार की रात नौगांवा सादात रोड स्थित एफसीआई गोदाम से बरामद दस हजार क्विंटल खाद्यान्न को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। गरीबों के निवाले को गोदाम पर छोड़ने वाले सभी 52 कोटेदारों की सिक्योरिटी जब्त की जाएगी। डीएम ने निर्देश पर डीलरों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर सुखवीर सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला ने नौगावां सादात रोड स्थित कताई मिल पर बने एफसीआई गोदाम पर छापेमारी की थी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी जिनमें चावल और गेहूं भरा जा रहा था। अधिकारियों को देख एफसीआई गोदाम कर्मचारी और ट्रैक्टर ट्राली स्वामियों में भगदड़ मच गई थी। अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ कर गोदाम में स्टॉक खाद्यान्न के बोरों की गिनती की थी। 31 जुलाई तक खाद्यान्न वितरण हो जाना चाहिए था। बावजूद इसके कोटेदारों ने गोदाम पर ही गरीबों का निवाला छोड़ दिया गया। अफसरों को मौके से छह हजार क्विंटल गेहूं और 3500 क्विंटल चावल बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त कई अन्य खामियां मिली थी। बुधवार को एसडीएम सुखवीर सिंह ने बताया कि छापेमारी की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। डीएम हेमंत कुमार ने संबंधित राशन डीलरों को नोटिस जारी कर उनकी सिक्योरिटी जब्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें