फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की भट्टियां नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की भट्ठियां नष्ट की
विज्ञापन

नगीना/बढ़ापुर। आबकारी विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मद पुरी के जंगल में कच्ची शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की है और मौके पर दो शराब की भट्ठी तथा 3000 लीटर शराब का लहन नष्ट किया। मौके से आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर सविता चौधरी ने बताया कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मद पुरी में अवैध कच्ची शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे आबकारी इंस्पेक्टर धामपुर मनोज कुमार सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर नजीबाबाद वीरेंद्र सिंह तथा बढ़ापुर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के गांव मद पुरी मैं छापा मारा गया। मौके से लगभग 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दो भट्टी तथा तीन हजार लीटर लहन को नष्ट किया गया। मौके से आरोपी शराब बनाने के उपकरणों को छोड़कर फरार हो गए। आबकारी इंस्पेक्टर सविता चौधरी ने बताया कि आबकारी विभाग तथा पुलिस ने अलग अलग रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। सूचना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और तीन हजार लीटर शराब का लहन नष्ट कर दिया। मौके से आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें