फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूट का चौबीस घंटे के भीतर खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुआ के घर से अतरासी जा रहे बाइक सवार से लिफ्ट लेकर बदमाश ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने पर धरपकड़ कर पुलिस ने वारदात होने के चौबीस घंटे के भीतर बदमाश को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव धनौरी माफी निवासी प्रशांत अपनी बुआ के गांव मिलक से किसी काम से अतरासी लौट रहा था। जैसे ही बाइक अतरासी हसनपुर रोड स्थित गांव फैयाजनगर के पास पहुंची तभी एक युवक लिफ्ट के बहाने रोक लिया। प्रशांत ने बाइक उसे बैठा लिया। थोड़ी दूर चलते ही युवक ने प्रशांत की कनपटी से तमंचा लगकर बाइक लूट ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर धमेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के परिजनों ने बाइक लूट की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश की सुरागकशी शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह बाइक सहित कूवी निवासी युवक जीतू उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें